Posts

तुम रुको तो कुछ बात बने

सीली सीली यादों को , अर्सों की धुप मिले , दूरी ये दूर हो , फिर नया अफ़साना चले, अगर तुम रुको ,तो फिर कुछ बात बने... मुलाकातों की रेल , ठहाकों की फुहार बहे , फिर दिन ढलने लगे , चिड़ी -चिक्के का वो खेल चले , अगर तुम रुको ,तो फिर कुछ बात बने... थोड़े  सोये , थोड़े जागे , हम तुम जब यूँ बात करें , आधी रात तले , नींदों को भी बेहोश करें , अगर तुम रुको ,तो फिर कुछ बात बने... अनगिनत बातों का , फिर वो बाज़ार बने , अनकही रह गयी जो , मेरी खामोशी मुझपे वार करे, अगर तुम रुको ,तो फिर कुछ बात बने... अजनबी से थे , शाायद इत्ने भी नहीँ , तुम्हारे जाने से क्यूँ मेरी  , आँखें मुझे नम मिलें , अगर तुम रुको ,तो फिर कुछ बात बने...

हमारी दोस्ती

नयी बातें , और मुस्कुराहटों पे टिके अपने दिन , बरसात में भीगी भीगी सी हमारी दोस्ती... पंछियों सी उड़ान , और तारों की झिलमिल, राह चलते फूलों सी महकी हमारी दोस्ती ... देखना वो ठेले , और मस्त मेले की शाम , चाट जैसी चटपटी चखती हमारी दोस्ती ... रूठे जो एक बार , दो बार मनाया कच्चे धागे की डोर पे यूँ ठहरी हमारी दोस्ती ... कुछ अन -बन , जाने क्यों , बात हो ना पायी , खामोशियों की सर्दी में ठिठुरती हमारी दोस्ती ... अब इंतज़ार , गागर में पत्थर डलने का , यूँ रह गयी रूखी -सूखी सी हमारी दोस्ती ...

नीलम

  While coming back to the hostel with my friends from the monotonous college day: A small girl was playing with the sand nearby our hostel where some construction work is going on. "अरे , कितना पाला  बच्चा  है... (पाला = प्यारा )....." .... "देख देख...  कैसे खेल रही  है रेत में..." Her big eyes rolled as I moved towards her to take the photograph. "क्या नाम है ?..." Her mother working behind replied, "नीलम " ! Her small hands pressing hard against the sand were trying to get hold of it but to her surprise, the sand magically slipped away every time. Numb to this fickle society, her innocence overpowered my fears about this partial world, the unruly world, the challenges of life... And I'm reminded of Taylor's song:- "Wasn't it easier in your fire-flying catching days , When everything out of reach some-one bigger brought down to you, Wasn't it beautiful runnin' wild' 'til you fell asleep, ...

भेज दो पैग़ाम

भेज दो पैग़ाम ब्यास की उन लहरों को , आज खुश हूँ मैं, मेरी प्यास कुछ इस तरह आराम हुई है, मेरी पलकों की गीली कतारों को सूखता देख, दुनिया भी किस कदर हेरान  हुई है। जाड़े के मौसम में, जम गए जो हाथ , पन्नों से यूँ ही गुफ्तगू कर रहे, कि कलम भी पहली बार मुझसे किस कदर परेशान हुई है। भेज दो पैगाम इन बर्फीली हवाओं को, आज खुश हूँ मैं, बड़े दिनों बाद, मेरे आँगन में चाँद की रौशनी यूँ छिटकी है , कि तारे भी ख़याल कर रहे इस तरह, दर पे मेरे ये कैसी आज करामात हुई है।।

वक़्त की रेत

चक्के  खेलते थे और चाँद तले, छत के ऊपर कुछ अपना ही गुनगुनाते थे हँसते थे, तू मुझपे, मैं तुझपे, देखती थी तू उस बरखा में , मैं फिसल तो नहीं गई ... अब तो बरसात भी नयी और चाँद भी कुछ और, वक़्त की रेत, जो फिसल गयी । साईकल में अपने पीछे बिठाकर काफी चक्कर काटे थे , मोहल्ले में जब रात को, गहरे कितने सन्नाटे थे कोई कहानी फिर भी हम फ़ुसफ़ुसा ही जाते थे , बचपन कि वो बातें , अब यादों का बवाल हो गयी, ज़िन्दगी हमारी अलग रास्तों पर , निसार हो गयी अब तो तू भी दूर , मैं भी ग़ुम  कहीं और, वक़्त की रेत, जो फिसल गयी ।।

Taxi no. KA-02 AC-4719

"Nai saahab,  yahan aisa nahi hai.... Dilli ke taxi waala thagta...  " ... "ac lagaa de " ... " Ac nahi lag sakta. Ac lagega toh 500 rupiyaa aur lagega.. " ... "paison ke peeche padaa hai itni der se... Tu lagaa toh sahi ac " ... "Nahi. ..2200 se phir 2500 ho jaayega...  " And on the way, he applied breaks at a petrol pump. Asked for money. "1000". Fine! Reached the destination and the driver was paid Rs.2200. He reversed quickly and off he 'dhoomed' his Indica. .... The 'dagaabaaz' driver had vanished till the time it was realized that he was to be paid only Rs.1100 more since a 'red' note had already been taken off the wallet!   Inspired from a true incidence in Mysore.

A-501

Image
SUNDAY, 07:00 pm Tired of History, I thought I should take a nap. " Anu...Wake me up when four of you will go to the mess for dinner .." Anu- " Hmm...alright " Around 7:40 , five of us- Anubhuti, Varnika, Meghna, Kavita and Vidisha (me), went downstairs for the dinner. Our mess timings begin from 07:00 but we usually go for it around 07:30.  Back from dinner, I began with history again. I was left with Islamic Architecture, Jain, Dravidian and Hindu Architecture and I ,actually we (Meghna, Kavita and me), had one night left.  Its the end-semester exam that I am talking about. Anubhuti and Varnika had their Maths exam. SUNDAY, around 08:00 pm or 08:15 pm Mom gave a call . "Prepared....Sleep well one night before exam.... don't stay awake beyond 11pm...can wake up early around 4 am or 5am but sleep on time.....all the best...study hard...." And I thought to myself :- "How do I sleep?" .... "....that too on time..!" #zoke ...